नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी

नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालिका/बालक के प्रकरणों पर तत्काल दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारियों को समुचित निर्देश दिये गए है, जिसके तारत्म्य में थाना धनपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई। दिनांक 02.09.2026 को थाना धनपुरी अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर धनपुरी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके उपरांत पुलिस द्वारा परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। धनपुरी पुलिस द्वारा 05.09.26 को नाबालिग बालिका को ग्राम डिपोटोला, जनकपुर रोड, थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी निरी. विनय सिंहर गहरवार के नेतृत्व में उ.नि. नागेन्द्र सिंह, सउनि. दीपक तिवारी, सउनि. रामकरण सिंह, प्र.आर. राकेश सिंह एवं म.आर. अज्ञावती की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post