ट्रक में ले जाए जा रहे 13 जरसी गाय एवं 12 बछड़ों को कराया सुरक्षित, ट्रक जप्त

ट्रक में ले जाए जा रहे 13 जरसी गाय एवं 12 बछड़ों को कराया सुरक्षित, ट्रक जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बुढार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 13 नग जरसी गाय एवं 12 नग बछड़ों, कुल 25 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया। दिनांक 04.09.2026 को थाना बुढार में कस्बा एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में गायों को भरकर बुढार की ओर लाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पकरिया चौराहा रोड पर नाकाबंदी की गई। रात्रि में ट्रक क्रमांक UP 70 GT 0108 आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक द्वारा ट्रक रोकने पर पूछताछ में चालक ने अपना नाम अंजनी त्रिपाठी पिता सच्चिदानंद त्रिपाठी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चुगीनाका, ब्यौहारी, जिला शहडोल बताया। ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी गोडपारा खोआ मंडी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 13 नग जरसी गाय एवं 12 नग बछड़े, कुल 25 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पशुओं के परिवहन संबंधी चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए ट्रक सहित 13 जरसी गाय एवं 12 बछड़ों को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जप्त ट्रक को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा मवेशियों को सुरक्षित रूप से ट्रक से उतरवाकर डेयरी, बुढार में सुरक्षार्थ रखा गया। मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण पृथक से कराया जा रहा है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता किया जाना पाए जाने पर आरोपी अंजनी त्रिपाठी एवं मनीष कुमार साहू के विरुद्ध म.प्र. कृषक अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन स्वामी सौरभ सिंह पिता सुनील सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी मंगला चौक, बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. क्लेमेंट जॉन एवं आर. करण कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post