मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश,सीधी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारए 8.40 लाख रुपये का मशरूका जप्त
Junaid Khan - शहडोल। घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय जायसवाल के सख्त निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और मवेशी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना सीधी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की शिकायतों पर त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही - दिनांक 05.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही छोटू उर्फ छोटे खान (निवासी मैहर/हाल सीधी) और संजय कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू (निवासी सीधी) को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम पोड़ी, शारदपुर और डोम्हार से मवेशी (पड़ा एवं भैंस) चोरी करना और उन्हें पिकअप वाहन (MP53ZF3190) के जरिए उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए 3 नग जीवित पड़ा, पूर्व में बेचे गए मवेशियों की बिक्री के 10,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 8,40,000 रुपये का मशरूका जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जयसिंहनगर के समक्ष पेश किया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी (मोनू खान और विक्रम खान) फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी निरीक्षक सेवान्दर राम भगत, सउनि. गुलाब सिंह, सउनि. दयाराम दुबे, सउनि. अमेरिका दास, सउनि. सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रआर. अनिराज सिंह, आर. सतीश सिंह, आर. उदयभान सिंह, आर. शुभम अखण्डे एवं आर. रमेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
