नगरपालिका को जगाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ-बुढ़ार चौक से बस स्टैंड तक दो माह से ठप है सड़क निर्माण

नगरपालिका को जगाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ-बुढ़ार चौक से बस स्टैंड तक दो माह से ठप है सड़क निर्माण 



Junaid Khan - शहडोल। नगर के बुढ़ार चौक से बस स्टैंड तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य पिछले दो माह से बंद पड़ा है। अधूरी सड़क के कारण व्यापार, यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि जिस तेजी से प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी, उसी तत्परता से सड़क निर्माण पूरा कराने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने और उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना के साथ 6 सितंबर 2026 को व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने सड़क पर सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरपालिका की तालाबंदी की जाएगी।

Previous Post Next Post