छात्रहित की समस्याओं को लेकर NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छात्रहित की समस्याओं को लेकर NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन



Junaid Khan - शहडोल। पं.शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर NSUI शहडोल द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NSUI जिला अध्यक्ष श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के पश्चात NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित मार्कशीट एवं परीक्षा परिणाम सहित विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। NSUI ने मांग की कि सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की लंबित मार्कशीट विद्यार्थियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा सत्र 2025-26 प्रथम वर्ष के लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में अच्छी एवं व्यवस्थित सड़कों का निर्माण, बारिश के दौरान होने वाले जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान तथा उचित जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग रखी गई। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में नियमित साफ-सफाई, शौचालयों की उचित व्यवस्था एवं पुताई, विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं मेडिकल सुविधा, तथा पुस्तकालय में NEP के अनुरूप नई एवं उपयोगी पुस्तकों की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग भी की गई। NSUI ने Political Science, Sociology सहित अन्य विभागों के जर्जर कक्षों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने तथा डिग्री हॉस्टल में साफ-सफाई, मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। NSUI छात्रहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती के साथ उठाती रहेगी और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तीन दिवस के भीतर समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो छात्रहित में आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता के साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, गुलशन परवार, अर्पित सेन, आशू, क्रतेन्द्र, ओम, मोहित, अमन, प्रियांशु, हर्षित, कृष्णा, अजय, चंदन सहित बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post