मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 


Junaid Khan - शहडोल। जयसिंहनगर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जिला शहडोल के समन्वयक विवेक पांडेय के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक ऋत्विकदास मिश्रा के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 02 अमझोर में माटी गणेश सिद्ध गणेश हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शीला तिवारी ने शासन के द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि हम पर्यावरण और जल शुद्धि करण का एक पुण्य कार्य करने जा रहे हैं, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध जल की प्राप्ति होगी और वे स्वयं के द्वारा मिट्टी की प्रतिमा निर्माण कार्य को अपनी परंपरा में ले आयेंगे। उन्होंने पूजन-अर्चन कर उसे जल में प्रवाहित करने हम सबको इस योजना के तहत ये समझना होगा कि ये कितना महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्यक्रम में हम सबकी क्या भूमिका है, सामाजिक सरोकारों को लेकर जन-जन के बीच पहुंच कर जन अभियान परिषद द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में नवांकुर संस्था से पवन तिवारी एवं शिव कुमार तिवारी ने उपस्थित होकर प्रस्फुटन समिति के सदस्य सीएमसीएलडीपी के छात्र नवांकुर सखी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया प्रशिक्षक व प्रतिभागियों द्वारा मिट्टी की गणेश निर्माण के पश्चात् वैदिक मंत्रो के साथ पूजन का कार्य शिव कुमार तिवारी, प्रस्फुटन समिति अमझोर के अध्यक्ष राजेंद्र पाठक और पवन तिवारी ने किया, भक्तिमय वातावरण में प्रतिभागियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। 

Previous Post Next Post