श्योपुर में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आज से

शहडोल संभाग से पत्रकारों का दल रवाना,राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल 



Junaid Khan - शहडोल। श्योपुर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, नई दिल्ली की मध्यप्रदेश इकाई के तत्वावधान में श्योपुर जिला इकाई द्वारा प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन एवं प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेशभर से पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा सहित समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होने की संभावना है। संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर भी प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

शहडोल संभाग से बड़ी भागीदारी

श्योपुर में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होने के लिए शहडोल संभाग से पत्रकार साथियों का दल 5 सितंबर 2026 की रात रवाना हुआ। शहडोल संभाग से संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पत्रकार सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। शहडोल संभाग से रवाना होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में नेशनल काउंसलर अनिल द्विवेदी, राम बाबू चौबे, मनोज सिंह तथा संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी और प्रदेश सचिव जुनैद खान शामिल हैं। संभागीय इकाई शहडोल से संभागीय अध्यक्ष विजय उर्मालिया, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष सोनू खान, संभागीय महासचिव अखिलेश मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष नीलेश सोनी एवं गणेश केवट, संभागीय सचिव जीतेन्द्र विश्वकर्मा तथा संभागीय कोषाध्यक्ष राजन त्रिपाठी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी क्रम में शहडोल जिला इकाई से जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक महिला इकाई सुनीता सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रंजन वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। ब्लॉक इकाइयों से सोहागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अजय केवट, जयसिंहनगर के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील द्विवेदी तथा ब्यौहारी ब्लॉक के महासचिव रामराज गुप्ता भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।

ट्रेन से बारां पहुंचकर सड़क मार्ग से श्योपुर जाएंगे

शहडोल संभाग से पत्रकारों का दल 5 सितंबर की रात्रि कटनी-मुरवाड़ा से ट्रेन नंबर 12181 द्वारा रवाना हुआ। ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय रात्रि 9:55 बजे है। दल के बारां (राजस्थान) सुबह लगभग 5:50 बजे पहुंचने के बाद वहां से सड़क मार्ग द्वारा टेंपो ट्रैवलर से श्योपुर के लिए प्रस्थान किया जाएगा। बारां से श्योपुर की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है।

6 सितंबर को होगा मुख्य आयोजन

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का मुख्य कार्यक्रम 6 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथधाम मैरिज गार्डन, बगवाज रोड, पुराना शिवपुरी बस स्टैंड, श्योपुर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। सम्मेलन की मेजबानी श्योपुर जिला इकाई द्वारा की जा रही है। श्योपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष प्रेमराज मीणा एवं जिला महासचिव गोविन्द गर्ग सहित स्थानीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश स्तरीय इस सम्मेलन को पत्रकार संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर मंथन के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post