नीमच ग्राम में पोषण माह का गरिमामय समापन
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को सेक्टर जैतपुर अंतर्गत ग्राम नीमच में पोषण माह के समापन अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीमती अल्पना शर्मा मेम द्वारा रागी के आटे की पौष्टिक लपसी तैयार कर उसकी पौष्टिकता एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी उपस्थित ग्रामवासियों को दी गई। साथ ही मल्टीग्रेन आटे की रोटियां मूंगा भाजी डालकर तैयार करवाई गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को इसका स्वाद परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन (Hb) 11 ग्राम से कम पाया गया, उन्हें मल्टीग्रेन आटा, मूंगा पाउडर एवं रागी का आटा वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री से भोजन को अधिक पौष्टिक एवं संतुलित बनाने के सरल तरीकों की जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण माह का सफल एवं सार्थक समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक श्रीमती अल्पना शर्मा सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शबनम उस्मानी एवं सरिता पटेल उपस्थित रहे।
