अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 



Junaid Khan - शहडोल। थाना गोहपारू क्षेत्र के ग्राम छुहिरी, लेदरा एवं ग्राम महुआटोला में विगत समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी गोहपारू को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खनिज विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना गोहपारू टीम, खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले सहित पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम छुहिरी, ग्राम लेदरा एवं ग्राम महुआटोला में अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही की गई है एवं बरामद की गई अवैध रेत को जे.सी.बी. मशीन की सहायता से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।

Previous Post Next Post