सोहागपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देर रात हुड़दंग मचा मारपीट करने वाले आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा,कानून व्यवस्था सख्त

सोहागपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देर रात हुड़दंग मचा मारपीट करने वाले आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा,कानून व्यवस्था सख्त


Junaid Khan - शहडोल। जिले की सोहागपुर थाना पुलिस ने त्वरित एवं अनुशासित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बिगाड़ने और मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के सामने होमगार्ड कॉलोनी में देर रात अवैध रूप से उपद्रव मचाने और छात्रों/युवकों के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस की इस तत्परता और सख्त संदेश से क्षेत्र के नागरिकों एवं कानून-पसंद लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अतुल सिंह बघेल (23 वर्ष) पिता बृजेन्द्र सिंह बघेल, निवासी रघुनाथपुर (रीवा) एवं हाल निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी गांधी चौक (शहडोल), अपने मित्रों पवन यादव, मो. आफताब, प्रशांत सिंह बघेल और बलवंत बिंद के साथ होमगार्ड मैदान के पीछे स्थित कमरे में मौजूद थे। 7 अक्टूबर की देर रात लगभग 11:30 बजे असामाजिक तत्वों शौरभ तिवारी, अमिताभ शुक्ला एवं उनके साथियों ने अनाधिकृत रूप से दरवाजा खटखटाकर विवाद खड़ा किया और विरोध करने पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को सिर, आंख, नाक, गाल, हाथ और पैरों में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी नियुक्त, प्रशासन की सख्ती घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने कायमी कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(b), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की गहराई से जांच के लिए प्रधान आरक्षक संतोष परिहार को जांच अधिकारी (I.O.) नियुक्त किया गया है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि कालीन उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का यह सख्त कदम क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Previous Post Next Post