इंडिया खेलो फुटबॉल’ के दो दिवसीय चयन ट्रायल का भव्य समापन

अंतिम दिन अतिथियों के पारंपरिक सम्मान के साथ संपन्न हुई चार जिलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा खोज


Junaid khan - शहडोल। शहडोल के विचारपुर स्थित स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल मैदान में ‘इंडिया खेलो फुटबॉल’ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय (13 एवं 14 अक्टूबर) जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आज भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। यह आयोजन जिला फुटबॉल संघ शहडोल के सभी पदाधिकारियों एवं खेल और युवा कल्याण विभाग, शहडोल के विशेष योगदान व सहयोग से सफलतापूर्वक संपादित किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक सम्मान दो दिवसीय ट्रायल के समापन अवसर पर झारखंड से पधारे मुख्य स्काउट एवं कोच श्री विष्णु चरण स्वानसी तथा उनके सहयोगी (सहायक कोच) काजल मेहरा का शहडोल की समृद्ध परंपरा के अनुसार भव्य एवं आत्मीय अभिनंदन व सम्मान किया गया। सहायक संचालक खेल, एनआईएस फुटबॉल कोच एवं सचिव जिला फुटबॉल संघ शहडोल श्री रईस अहमद तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच श्री अनिल सिंह के साथ समस्त उपस्थित राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं कोचों द्वारा अतिथि कोचों को फूल-माला, शॉल, श्रीफल एवं विशेष उपहार (गिफ्ट) भेंट कर उनका बहुमान व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की देखरेख इस चयन ट्रायल को सुचारू,पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के अनुभवी कोचों के सानिध्य में सुश्री काजल महरा को ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया था। ट्रायल प्रक्रिया खेल और युवा कल्याण विभाग, जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के प्रमुख राष्ट्रीय खिलाड़ियों व अनुभवी कोचों की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री अनिल सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच) सुश्री यशोदा सिंह सुश्री लक्ष्मी सहीस श्री सीताराम श्री नरेश कुनडे मोहम्मद रहीम खान श्रीमती पुष्पा लोधी श्रीमती रजनी सिंह श्री शंकर दहिया चार जिलों एवं रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की भारी भागीदारी इस दो दिवसीय चयन ट्रायल में शहडोल, अनूपपुर, उमरिया तथा रीवा जिले के सैकड़ों प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से जुड़े खिलाड़ियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय मंच का मार्ग। झारखंड से आए स्काउट कोच श्री विष्णु चरण स्वानसी ने बताया कि यह ट्रायल ‘इंडिया खेलो फुटबॉल’ के तहत पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण: जिला स्तरीय (डिस्ट्रिक्ट लेवल) ट्रायल (जो आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ)। दूसरा चरण: जोनल ट्रायल। तीसरा चरण: नेशनल ट्रायल। नेशनल ट्रायल में देश के शीर्ष व्यावसायिक फुटबॉल क्लबों के प्रतिनिधि एवं स्काउट्स शामिल होंगे। चयनित खिलाड़ियों को क्लबों द्वारा गोद लिया जाएगा, जहाँ उन्हें: निःशुल्क शिक्षा और उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण विशेष स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) भविष्य में विदेश यात्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने का अवसर। प्रदान किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहडोल व आसपास के ग्रामीण व आंचलिक क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। विचारपुर (मिनी ब्राजील) और शहडोल की अद्भुत प्रतिभाओं की सराहना झारखंड से आए मुख्य स्काउट कोच श्री विष्णु चरण स्वानसी ने विचारपुर एवं शहडोल संभाग की फुटबॉल प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: पूरे देश-विदेश में विचारपुर गांव को 'मिनी ब्राजील' के नाम से जाना जाता है और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री व खेल मंत्री भी इस गांव की प्रतिभाओं की तारीफ कर चुके हैं। मैं विशेष रूप से यहाँ की प्रतिभाओं को देखने आया था, और जो मैंने सुना था,यहाँ का टैलेंट उससे कहीं बढ़कर पाया है। यहाँ के खिलाड़ी केवल जिला स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान और अच्छी सुविधाएं तैयार की जाती हैं, तो निश्चित ही ये खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और आने वाले समय में देश (टीम इंडिया) का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि इस चयन ट्रायल से बड़ी संख्या में यहाँ के बच्चे आगे के राष्ट्रीय चरणों के लिए चयनित होंगे। जारीकर्ता: जिला फुटबॉल संघ, शहडोल (म.प्र.)

Previous Post Next Post