संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को, चार जिलों की टीमें लेंगी भाग

संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को, चार जिलों की टीमें लेंगी भाग 


Junaid Khan - शहडोल। 25 नवंबर 2056 खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को जनपद सभागार सोहागपुर में किया जाएगा। उत्सव में शहडोल, अनूपपुर, उमरिया तथा डिण्डोरी जिले की टीमें शामिल होंगी। युवा उत्सव के आयोजन को लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि युवा उत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए निर्णायक समिति का गठन जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया जाए। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं व्यवस्थित आयोजन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। संभाग स्तरीय युवा उत्सव में लोकगीत, चित्रकला, गायन सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में चारों जिलों के प्रतिभागी अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संभाग स्तर पर चयनित टीमें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करेंगी। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 2 एवं 3 दिसंबर को किया जाएगा। युवा उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री संरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान सहित कमलाकांत साहू, अजय सोनिया एवं देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post