अवैध रेत परिवहन करते डग्गी वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, वाहन थाना सोहागपुर में सुरक्षार्थ जमा


Junaid Khan - शहडोल। 25 नवंबर 2026 जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 को खनिज विभाग की टीम ने तहसील सोहागपुर अंतर्गत ग्राम बड़खेरा में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डग्गी वाहन क्रमांक MP18GA4459 को जप्त किया गया। जप्त वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सोहागपुर में सुरक्षार्थ जमा कराया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post