खनिज के अवैध परिवहन में वाहन ट्रक जप्त
Junaid Khan - शहडोल। 07 नवंबर 2026 खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा बुढार तहसील अंतर्गत रूंगटा चौराहा के पास वाहन ट्रक को कोयला खनिज के परिवहन के दौरान जांच किया गया। मौक़े पर चालाक के द्वारा परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन को सुरक्षार्थ थाना धनपुरी की अभिरक्षा में खड़ा किया गया। उक्त वाहन के विरुद्ध नियमानुसार अवैध परिवहन का प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर शहडोल की ओर प्रस्तुत किया जाएगा।
Tags
SHAHDOL
