पांडव कालीन बावली मे दीपोत्सव व पौधरोपण

समाजसेवियों ने किया सुंदर पाठ का आयोजन



Junaid khan - शहडोल। जिला मुख्यालय शहडोल में बाणगंगा मैदान के पास पांडव कालीन बावड़ी कुंड में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन श्री राम दरवार तथा श्री हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ एव पूजन कर किया गया। बावडी उत्सव कार्यक्रम में बाबड़ी पूजन, दीपोत्सव एवं  फलदार पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद मंदिर कुंड में दीप प्रज्वलन कर गंगा दशहरा की परंपरागत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में नगर के नागरिकों, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। आध्यात्मिक अनुष्ठान के उपरांत बाणगंगा पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में  जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बावडी उत्सव का आयोजन कर आम जन को पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन तथा इन संरचनाओं से प्राप्त होने वाले लाभो जैसे पशु पक्षिओं सहित आम जन के निस्तार की सुविधा के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कारवाह मनीष द्विवेदी, जसवीर सिंह, प्रदीप जी, कल्याणी वाजपेई, पार्षद सिल्लू रजक, पार्षद पिंकू शुक्ला, राजेश्वर उदानियां, विवेक पांडे मनोज निगम, रावेंद्र तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह, आलोक सोंधिया, परामर्शदातागण,सीएमसीएलडीपी छात्र व नगर वासी उपस्थित थें। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान और पर्यावरणीय चेतना का यह समन्वय समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरक भूमिका निभाएगा। उपस्थित सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर “एक वृक्ष, एक जीवन” के संदेश को अपनाने की अपील की।

Previous Post Next Post