08 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन थोक विक्रेताओं के दुकानों से किया गया जप्त
Junaid khan - शहडोल। बुधवार, 10 दिसम्बर 2025, को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला के मार्गदर्शन में 09 दिसंबर 2025 को नगर के बुढार चौक के पास श्री साइ ट्रेडिंग एवं आनंद इंटरप्राइजेज के यहां नगर पालिका शहडोल द्वारा छापा मार कर 08 किलो 200 ग्राम प्रतिबंध पॉलिथीन जप्त कर ₹3500 का जुर्माना वसूला गया एवं दुकानदारों को हिदायत दी गई कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करना पूर्णता बंद है इसके जगह कपड़े के थैलों का विक्रय करें। नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया, भूपेश,आनंद यादव,संतोष लखेरा एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags
SHAHDOL
