ट्रैफिक नियम उल्लंघनकर्ताओं पर शहडोल यातायात पुलिस की कार्रवाई
Junaid khan - शहडोल। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शहडोल यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देश पर यातायात थाना शहडोल द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए वाहनों की गहन जांच की गई तथा बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित बसों पर 02 कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर कार्रवाई की गई वहीं हेलमेट न पहनने वाले चालकों पर कुल 15 चालानी कार्यवाही की गई। समस्त कार्रवाइयों में मिलाकर ₹20,000/- की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल, सूबेदार प्रियंका शर्मा तथा यातायात पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शहडोल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
