भगवान श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करने पर थाना में शिकायत दर्ज
Junaid Khan - शहडोल। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले एवं भगवान श्रीराम के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी युक्त चित्र पोस्ट किए जाने के मामले में प्रबोध पांडे के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त पोस्ट से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा समाज में वैमनस्य एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत के दौरान उपस्थित सिल्लू रजक अविनाश मिश्रा धीरू मिश्रा मुकेश दुवेदी विकाश जोतवानी अमन यादव देव केवट मोनु सेन अमित धुर्वे शनि रिशु पनिका नितिन सूरी रज्जन रजक एवं अन्य लोगों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म, देवी-देवता अथवा धार्मिक प्रतीकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभी धर्मों एवं आस्थाओं का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रशासन से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
