सांसद,विधायक,जिलाअध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया सामूहिक योग अभ्यास
Junaid Khan - शहडोल। रविवार की सुबह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योग अभ्यास भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट में जानकारी देते हुए बताया कि शहडोल नगर के कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में योग दिवस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे शहडोल सांसद श्रीमती श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अमूल्य उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा के संतुलन की एक समग्र जीवन पद्धति है, जो आत्मानुशासन, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। योग दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के मंत्र के साथ संपूर्ण विश्व योग को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन की दिशा में अग्रसर हो रहा है।
आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने योग दिवस पर कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है,जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का कार्य करती है। योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।जिला अध्यक्ष श्रीमती चपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग स्वस्थ जीवन का आधार है और समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। सभी को नियमित रूप से योग अपनाना चाहिए योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता का विकास होता है। योग अभ्यास में योग शिक्षक श्री विमल नामदेव ने योग की बारीकियों को समझाते हुए भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मन एवं शरीर की सुदृढ़ता के लिए योगाभ्यास कराया एवं इसके महत्व पर भी चर्चा की। योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, संतोष लोहानी, भूपेंद्र मिश्रा ,महामंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री सौरभ गोले, रवींद्र वर्मा, भाजपा नेता अनिल द्विवेदी, मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, राकेश कनौजिया, मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, पार्षद पिंकू शुक्ला,होलकर सिंह परस्ते, अनमोल सोनी,नागेंद्र गोले, शोभित वर्मा, प्रवीण नामदेव,आयुष पांडे, कल्याणी बाजपेई, संचिता सरवटे, पुष्पा द्विवेदी रेखा त्रिपाठी, कल्पना सोनी, सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं शहडोल नगर के पदाधिकारी , मातृशक्ति, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

