विश्व सनातन कल्याण संघ में मध्यप्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त हुए-समाजसेवी जे,पी, साहू
Junaid khan - शहडोल। विश्व में सनातन के मूल्यों को पुनर्जीवित करके विश्व पटल पर पुर्नस्थापित करने के पावन उद्देश्य को लेकर जन जन में सनातन के प्रति आस्था विश्वास समर्पण जगाने के लक्ष्य एवं भारतीय सनातन सिद्धांत को विश्व कल्याण के लिए अग्रेषित करने के लिए विश्व सनातन कल्याण संघ की स्थापना की गई थी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी, हिंदवी साम्राज्य के निर्माता छत्रपति शिवाजी, भारतीय वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, पूरे विश्व को भारतीय ज्ञान आध्यात्म एवं सनातन की शिक्षा देने वाले भारत गौरव स्वामी विवेकानंद एवं स्वतंत्रवीर महान क्रांतिकारी विचारक सावरकर जी के नियम सिद्धांत वचन को मानकर उनके सपने का भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करने वाला विश्व सनातन कल्याण संघ लगातार अपने कार्यकारिणी विस्तार करके नवीन दायित्व प्रदान कर रहा है। महान सनातनी समाजसेवी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय दादा अयोध्यावासी, श्री राजू दास राष्ट्रीय संघ संरक्षक, बबीता शर्मा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष , सिद्धार्थ भट्टाचार्य राष्ट्रीय महासचिव सभी ने मध्य प्रदेश में पिछले कई दशकों से सनातन के लिए समर्पित, कई सनातनी यात्राओं के संचालक, समन्वयक, धार्मिक आध्यात्मिक संघों, संस्थाओं, समितियों के राष्ट्रीय प्रादेशिक पदाधिकारी,वर्तमान में सनातन एकता राम पथ गमन यात्रा के संयोजक साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले ऐसे संगठन जिसके लाखों सक्रिय सदस्य है नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री युवा श्री जे पी साहू पिता श्री अमर लाल साहू निवासी शहडोल मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत करके विशेष दायित्व प्रदान किया है।जेपी साहू जी सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ एवं पांच पांडव स्थल की यात्रा संयोजक,माता शबरी श्री राम रथ यात्रा 2023-24, के मध्य प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी, तिरंगा यात्रा 2023 एवं 2024 के यात्रा संयोजक जेपी साहू जो की संपूर्ण मध्य प्रदेश में स्वामी जगन्नाथ कर्मा देवी हेलीकॉप्टर यात्रा के सह प्रभारी एवं स्वामी जगन्नाथ वीर दुर्गादास राठौड़ कर्मा देवी यात्रा के प्रदेश से प्रभारी रह चुके हैं अनुभव के आधार पर सनातन कल्याण हेतु और राम वन गमन पथ के स्थान को जन जागृति करने हेतु संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी एक मील का पत्थर साबित होगी मां कर्मा सन्देश पत्रिका के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते एवं संघ का धन्यवाद करते हुए जेपी साहू ने कहा कि अपार खुशी हो रही है कि सनातन के कार्य को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान हेतु विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा प्रदेश युवा अध्यक्ष मध्य प्रदेश मनोनीत किया गया है जिसके लिए संपूर्ण संस्था के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक हार्दिक आभार एवं अभिनंदन करता हु। आभार कर्ता -जेपी साहू संयोजक सनातन एकता यात्रा राम वन गमन पथ मध्य प्रदेश एवं प्रदेश महामंत्री संगठन नमो नमो मोर्चा भारत मध्य प्रदेश आप सभी को हृदय से धन्यवाद प्रदान करता है। इस अवसर पर पूरे देश प्रदेश से बधाईयों का सिलसिला चल रहा है। सभी शुभचिंतक प्रत्यक्ष मिलकर एवं फोन कलिंग,वाट्सअप संदेश,सोशल मीडिया आदि के माध्यम से एवं बेनर लगाकर बधाई शुभकामना दे रहे है। इस अवसर पर पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ साथ मध्य प्रदेश के सभी संभागों से जैसे सागर, भोपाल, इंदौर,जबलपुर,ग्वालियर,चम्बल,रीवा, नर्मदापुरम सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मालवा,महाकौशल,चम्बल,विदर्भ सहित लगातार सभी क्षेत्रों ने शुभकामना मंगल कामना प्रदान की। जे पी साहू ने सभी को आभार व्यक्त किया।

