युवा कांग्रेस ब्लॉक सोहागपुर द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया

युवा कांग्रेस ब्लॉक सोहागपुर द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया


Junaid khan - शहडोल। सोहागपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार तथा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस ब्लॉक सोहागपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु चौबे (सोनू) ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाते हुए आम नागरिकों को मिठाई खिलाई गई तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और बलिदानों को याद किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशु चौबे ने कहा कि हमें सभी को मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं, जिसने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर लोकतंत्र को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शेख शाहिल (सनी), दीपांशु चतुर्वेदी, अनुज, मुकेश, दिव्यांशु, कृष्णा सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post