परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन,परीक्षा विभाग का पुतला दहन

विश्वविद्यालय में अव्यवस्था और परिणामों की गड़बड़ी पर NSUI का हल्ला बोल




Junaid khan - शहडोल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,जिला शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पण्डित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं एवं परीक्षाओं से संबंधित गंभीर अनियमितताओं को लेकर विश्विद्यालय परिसर में परीक्षा विभाग का पुतला दहन किया एवं  विश्विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से परीक्षा परिणाम, मार्कशीट,प्रैक्टिकल मार्क्स, एग्जाम फॉर्म,एडमिट कार्ड एवं मूल्यांकन प्रणाली में भारी अव्यवस्था सामने आई है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। ऐसे में NSUI निम्न प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करती है—मुख्य समस्याएँ एवं माँगें।


1.एक ही व्यक्ति के पास अनेकों प्रभार और कार्यभार होना

एक ही व्यक्ति द्वारा कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम तैयार करना एवं उसी व्यक्ति के द्वारा कॉपियों को जबलपुर ले जाना एवं लाना,जो प्रशासनिक दुरुपयोग व अव्यवस्था का प्रमाण है। माँग: ऐसे व्यक्तियों को तुरंत प्रभाव से कार्य से हटाया जाए।


2.B.Com प्रथम वर्ष के परिणामों में भारी त्रुटियाँ हाल ही में जारी B.Com 1st Year के परिणामों में लगभग 60% विद्यार्थियों को ATKT दिया गया है, जबकि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए एवं अच्छे अंक प्राप्त करने योग्य थे। यह मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियों की ओर संकेत करता है। माँग: परिणामों का पुनः परीक्षण कर सुधार किया जाए।


3.तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों को Admit Card उपलब्ध न होना 3rd व 4th Year की परीक्षाएँ चल रही हैं, लेकिन अब तक छात्रों को Admit Card उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

माँग: सभी विद्यार्थियों को शीघ्र Admit Card जारी किए जाएँ।


4.परीक्षा/Enrollment फ़ॉर्म की वेबसाइट केवल 3 दिन खुलना एवं सर्वर डाउन रहना वेबसाइट केवल 3 दिन खुली तथा उनमें से 2 दिन सर्वर पूरी तरह ठप रहा।

माँग: वेबसाइट की अवधि बढ़ाई जाए तथा सर्वर को स्थिर किया जाए।


5.BA/B.Sc 1st और 2nd Year के परिणामों में अनावश्यक देरी परिणाम 5–6 महीने बीत जाने के बाद भी घोषित नहीं किए गए हैं। माँग: इन परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए।


6.सत्र 2023 & 2024 के विद्यार्थियों को Marksheet न मिलना अनेक छात्रों को अब तक उनकी Marksheet प्राप्त नहीं हुई है। माँग: लंबित Marksheet तत्काल जारी की जाए।


7.CCE एवं Practical Marks में उपस्थित विद्यार्थियों को Absent दिखाना CCE एवं Practical परीक्षा देने के बाद भी परिणाम में कई छात्रों को Absent दिखाया गया है।

माँग: त्रुटि सुधार कर सही अंक जारी किए जाएँ। 


एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि यदि उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है,तो NSUI छात्रहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,अमन तिवारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,महेंद्र सिंह,हर्षित,ओम,कान्हा,आशु, शिवांशु,मृत्युंजय,शुभक,आयुष, अजय,शुभम,आदर्श,शिवम्,दीपक, रोहित सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं शामिल रहे।।

Previous Post Next Post