गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमश्री हाई स्कूल कोटमा में आयोजित किया गया सामूहिक सुरूचि भोज का आयोजन

विधायक,कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सीईओ जिला पंचायत ने स्कूली बच्चों के साथ किया सुरूचि भोज 




Junaid khan - शहडोल। 27 जनवरी 2026- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमश्री हाई स्कूल कोटमा में सुरूचि भोज का आयोजन किया गया। सुरूचि भोज में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ सुरूचि भोज किया। कलेक्टर ने स्कूल के विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों शाला संचालन तथा खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी ली। उपस्थित। अतिथियों द्वारा शाला का भ्रमण किया गया तथा बच्चों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। शाला में शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से फूलों का बगीचा तैयार किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। शाला के प्राचार्य श्री संजय पाण्डेय द्वारा विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल क्लास, स्मार्ट क्लास के साथ ही कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं। जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। सुरूचि भोज कार्यक्रम में एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गग, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री गैलेक्सी नागपुरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फूलसिंह मारपाची, एपीसी श्री अरविंद पाण्डेय, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post