मो. साकिब अली बने जिला हज कमेटी शहडोल के उपाध्यक्ष, हाजी मोहम्मद सरवर अली को संरक्षण की जिम्मेदारी
Junaid Khan - शहडोल। जिला हज कमेटी शहडोल में दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला हज कमेटी अध्यक्ष सैय्यद जियाउल इस्लाम द्वारा माननीय मध्यप्रदेश हज कमेटी के आदेश एवं अनुमति के अनुसार इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। जारी आदेश के अनुसार मोहम्मद साकिब अली को जिला हज कमेटी शहडोल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं लंबे समय से हज यात्रियों की सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हाजी मोहम्मद सरवर अली को जिला हज कमेटी का संरक्षक बनाया गया है। बताया गया कि हाजी मोहम्मद सरवर अली पिछले कई वर्षों से हज यात्रियों की खिदमत और मार्गदर्शन का कार्य लगातार करते आ रहे हैं तथा समाज सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके अनुभव और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों की खबर सामने आते ही समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हज यात्रियों ने मोहम्मद साकिब अली और हाजी मोहम्मद सरवर अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
