अवैध पशु परिवहन पर कार्रवाई 06 मवेशी क्रूरता से ले जाते आरोपी पकड़ा गया
Junaid khan - शहडोल। जिला शहडोल पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना जैतपुर अंतर्गत चौकी झींकबिजुरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। चौकी झींकबिजुरी में पदस्थ चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द जोगी निवासी टेटका टोला, ममरा द्वारा 06 नग पड़वा (मवेशी) को बूचड़खाना ले जाने हेतु जंगल के रास्ते ग्राम खाडाखोह (छत्तीसगढ़) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस बल द्वारा ग्राम टिकठी के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। मौके पर आरोपी गोविन्द जोगी पिता स्व. टुब्बुल जोगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी टेटका टोला ममरा, थाना जैतपुर, जिला शहडोल को 06 नग पड़वा को रस्सियों से बांधकर मारपीट करते हुए ले जाते पाया गया। आरोपी को मौके पर पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने मवेशियों को खाडाखोह (छत्तीसगढ़) ले जाना स्वीकार किया। आरोपी से मवेशियों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का उक्त कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर 06 नग पड़वा (कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,70,000/- रुपये) विधिवत जप्त किया गया। जप्त मवेशियों को चौकी झींकबिजुरी परिसर लाकर सुरक्षित बांधा गया है। आरोपी गोविन्द जोगी के विरुद्ध थाना जैतपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. जयप्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में उ.नि. रामपाल वर्मा, आर. इन्द्रबहादुर एवं आर. लालमन की सराहनीय भूमिका रही।
