मुड़ना नदी में बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त के लिए पुलिस की अपील

मुड़ना नदी में बोरे में मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त के लिए पुलिस की अपील



Junaid khan - शहडोल। थाना सिंहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधी (बचहा टोला) स्थित मुड़ना नदी के शिवाला घाट पर रविवार, दिनांक 15.02.2026 को पानी में एक बोरे के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया महिला की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी दर्ज प्रकरणों का भी मिलान किया जा रहा है। अज्ञात महिला का हुलिया एवं पहचान संबंधी विवरण लिंग: महिला। उम्र: लगभग 25-35 वर्ष। विशेष पहचान:दाहिने हाथ की हथेली (गदेली) में ओम” गुदा हुआ है। दाहिने हाथ की कलाई में अंग्रेजी में “D.R” गुदा हुआ है। वस्त्र: गहरे हरे रंग का कुर्ता एवं लाल रंग की लेगी पहने हुई थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त महिला के संबंध में किसी को कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके। संपर्क करें: थाना सिंहपुर: 7587636143,,9424632451,,पुलिस कंट्रोल रूम शहडोल: 7049101052,,पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना गोपनीय रखी जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Previous Post Next Post