अवैध सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो आरोपियों पर कार्यवाही
Junaid khan - शहडोल। जिले में अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु शहडोल पुलिस द्वारा की जारही सतत् कार्यवाही के तहत थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपियों पर कार्यवाही की गयी है। दिनांक 14/02/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोहागपुर गढ़ी क्षेत्र में राजेश सोनी उर्फ पप्पू पिता श्री दानीराम सोनी अपने घर के सामने रूपये-पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर अवैध सट्टा पर्ची लिखकर सट्टा का खेल खिला रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी राजेश सोनी उर्फ पप्पू को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई 17 नग सट्टा पर्ची, 02 नग कार्बन के टुकड़े, नगदी रकम 17,810/- रुपये, 03 डाट पेन, 01 नग दप्ती, 01 नग कैलकुलेटर, 01 नग SAMSUNG कंपनी का चालू मोबाईल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी निवासी सोहागपुर (हाल पता - जरवाही, थाना सोहागपुर) के साथ मिलकर सट्टा पर्ची का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। आरोपी राजेश द्वारा सट्टा पर्चियों का टोटल अंक मोबाइल फोन के माध्यम से विनीत द्विवेदी को भेजा जाता था तथा प्रतिदिन सट्टा बुकिंग एवं राशि का हिसाब दिया जाता था। पुलिस द्वारा आरोपी विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसने बताया कि वह इतवारी मोहल्ला, थाना कोतवाली जिला शहडोल निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ साझेदारी में सट्टा संचालन कर रहा था। आरोपी विनीत द्विवेदी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई - 01 नग सिंघई कंपनी का रजिस्टर (जिसके पृष्ठों में सट्टा के अंक लेख पाए गए), 01 नग कैलकुलेटर, 02 नग डाट पेन, 01 नग वीवो कंपनी का मोबाईल (जिसमें जियो कंपनी का सिम सक्रिय) आरोपीगण - 1. राजेश सोनी उर्फ पप्पू पिता श्री दानीराम सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 भंडारी मंदिर के पास, सोहागपुर गढ़ी, थाना सोहागपुर जिला शहडोल। जरवाही, थाना सोहागपुर) 2. विनीत द्विवेदी उर्फ लालन द्विवेदी, निवासी सोहागपुर (हाल पता तथा अन्य एक व्यक्ति निवासी इतवारी मोहल्ला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल के विरुद्ध पब्लिक गेंम्बलिंग एक्ट एवं बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. संतोष कोल, प्र.आर. शैलेन्द्र रावत, प्र.आर. राजकुमार जायसवाल, आर. त्रिलोक सिंह, आर. विवेक झारिया एवं म.आर. मेनका धूमकेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
