घोड़े रथों की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शिव बारात,शुभ रात्रि मोहल्ला से गांधी चौक तक गूंजा हर-हर महादेव

घोड़े रथों की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शिव बारात,शुभ रात्रि मोहल्ला से गांधी चौक तक गूंजा हर-हर महादेव 




Junaid khan - शहडोल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरम बाबा घरोला मोहल्ला स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। घोड़े और सजे धजे रथ बारात की अगुवाई कर रहे थे, जिससे पूरे नगर में अद्भुत उत्साह का वातावरण बन गया। यह भव्य शोभायात्रा शुभ रात्रि मोहल्ला से प्रारंभ होकर राम मंदिर, जैन मंदिर मार्ग होते हुए गांधी चौक पहुंची और पुनः शिव मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात में छोटे-छोटे बच्चों ने भूत प्रेतों का रूप धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शिवजी और माता पार्वती का सजीव स्वरूप सुसज्जित रथ पर विराजमान रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे आयोजन में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति द्वारा 16 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Previous Post Next Post