वन कर्मियों से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

वन कर्मियों से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 



Junaid khan - शहडोल। 15 फरवरी 2026- वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में सोहागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सोहागपुर में इस संबंध में रामनरेश विश्वकर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी, पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा तहसील मऊगंज, थाना लौर, जिला मऊगंज, हाल निवासी गांधी चौक फॉरेस्ट कॉलोनी थाना कोतवाली जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 58/26 अंतर्गत धारा 132, 296(ए), 127(1), 324(3), 3(5), 190, 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 14 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपियों राजू सिंह उर्फ राकेश सिंह पिता रविनाथ सिंह उम्र 50 वर्ष, चिन्टू सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पिता रामजी सिंह बघेल उम्र 34 वर्ष एवं बेटन सिंह उर्फ बृजेश सिंह पिता रविनाथ सिंह उम्र 54 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम बड़खेरा, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक आनंद कुमार झारिया, सहायक उप निरीक्षक रामनारायण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 266 मनोज शुक्ला, प्रधान आरक्षक 219 संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक 535 रामनिवास पाण्डेय एवं आरक्षक जगन्नाथ की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post