06 वर्षीय नन्ही अलाइना फातिमा ने रखा जीवन का पहला रोजा

भारत देश में सुख शांति समृद्धि के लिए रखा रोजा


Junaid khan - शहडोल। मजहब-ए-इस्लाम के मुकद्दस महीने रमजान के दौरान इबादत और सब्र की मिसाल पेश करते हुए चांदामेटा की 06 वर्षीय नन्ही बिटिया अलाइना फातिमा ने अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। वार्ड नंबर 18, गरीब नवाज मस्जिद के पास रहने वाले जनाब वाहिद खान की सुपुत्री अलाइना ने इतनी कम उम्र में भीषण गर्मी और भूख-प्यास के बावजूद पूरे उत्साह के साथ खुदा की इबादत की। नन्ही अलाइना की इस हिम्मत और जज्बे को देखकर परिवार में खुशी का माहौल है। शाम को इफ्तार के समय मासूम बिटिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उनकी लंबी उम्र व बेहतर भविष्य के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बिटिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में दीन की राह पर चलना और रोजा रखना गर्व की बात है।अलाइना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने वाहिद खान के परिवार को मुबारकबाद पेश की है।

Previous Post Next Post