मुख्यमंत्री 08 फरवरी को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन 


Junaid khan - शहडोल। 07 फरवरी 2026:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 08 फरवरी 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 08 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे भोपाल से प्रस्थान होंगे, प्रातः 11:55 बजे शहडोल के लालपुर हेलीपैड पहुंचेंगे एवं धनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे लालपुर हेलीपैड से गंधिया जनपद पंचायत जयसिंहनगर के लिए प्रस्थान कर स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे एवं दोपहर 3:15 बजे गंधिया हेलीपैड से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रवास के दौरान शहडोल जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

Previous Post Next Post