विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट–सांसद हिमाद्री सिंह

अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न 




Junaid khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल के द्वारा आज 07 फरवरी को 2026 शहडोल कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में शहडोल लोकसभा क्षेत्र की संसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बजट कार्यक्रम के संयोजक मनोज गुप्ता ,उपाध्यक्ष संतोष लोहानी जिला महामंत्री अमित मिश्रा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त दस्तावेज़ है। गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग और उद्यमियों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रावधान बजट में किए गए हैं। यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की भावना को दर्शाता है, जो मध्यप्रदेश सहित देश को 2047 के विकसित भारत की ओर मजबूती से ले जाएगा। केंद्रीय बजट को राजनीति के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नजर से देखना आवश्यक है। देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की भी योजना है। बजट में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर्स के निर्माण और 12.2 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रावधान किया गया है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश राशि को 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ करने का प्रस्ताव है। यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में होगा उल्लेखनीय सुधार

स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी शून्य कर दी गई है। एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिला अस्पतालों का उन्नयन कर उनमें ट्रामा सेंटर स्थापित करने संबंधी प्रावधान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार लाएंगे। महिलाओं के लिए हर जिले में हॉस्टल, डेढ़ लाख केयर वर्कर्स और पेंशनर्स को सुविधाएं देने का भी प्रावधान है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती 

यह बजट भारत को आने वाले वर्षों में विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, और बजट 2026 उसी भरोसे और दूरदृष्टि का प्रमाण है। यह केंद्रीय बजट देश के आर्थिक विकास के साथ “रिफॉर्म एक्सप्रेस” की रफ्तार को भी दिखा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट तात्कालिक प्रभाव से अधिक अगले 10-20 वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला है। यह बजट सशक्त भारत की नींव को और मजबूती प्रदान करेगा। 

युवाओं को रोजगार दिलाने में महती भूमिका

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में 15 हजार माध्यमिक शालाओं में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना, आईआईएम के सहयोग से 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने और ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन देने की घोषणाएं की गई हैं। क्रिएटर लैब युवाओं को रोजगार दिलाने में महती भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों का बजट सिर्फ लोक लुभावन रहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का यह बजट दूरदर्शी और विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला है। इसके अलावा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने पत्रकारों के सवालों का भी बखूबी जवाब दिया साथ ही स्थानीय मुद्दों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की गई इस दौरान जिले भर के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे इस दौरान पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया तो वहीं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post