मुख्यमंत्री जी शहडोल की समस्याएं निराकरण कर विकास की ओर ले जाएं-कैलाश तिवारी
Junaid khan - शहडोल। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहडोल जिले के आगमन पर मांग की है कि शहडोल जो की अनेक समस्याओं से ग्रस्त है ऐसे में यहां के जिले वासियों की मांग है कि इन समस्याओं का निराकरण कर शहडोल को विकास के मार्ग पर ले जाने का प्रयास कीजिए। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने कहा है कि शहडोल में कोई भी ऐसा अवैध काम नहीं होगा जो ना होता हो। लंबे समय से चल रहे अवैध काम के प्रति अब जनता ने सोच लिया है कि यह अवैध काम वैध कर दिए जाए तो कम से कम शासकीय कर्मचारियों की मौत तो नहीं होगी। शहडोल के लिए पूर्व मै जो भी घोषणा की गई थी उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है शहडोल नगर पालिका को नगर निगम बनाने के लिए ,शहडोल में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने के लिए ,लालपुर हवाई अड्डे को विकसित कर हवाई यात्रा शुरू करने के संबंध मे ,औद्योगिक इकाइयों को प्रारंभ कर रोजगार के अवसर शहडोल जिले वासियों को मिलने की बात आज तक पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी आपने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार दूर करने के लिए अनेक महा अभियान चलाएं लेकिन शहडोल इससे अछूता रहा। उन अभियानों का शहडोल में कोई असर नहीं था। जमीनों के क्रय विक्रय में खुलेआम भ्रष्टाचार आज भी जारी है। आज भी पुरानी पद्धति से राजस्व के काम हो रहे हैं। आदिवासी विभाग के द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावासों में इतना घटिया संचालन कार्य होता है कि आदिवासी वर्ग के छात्र कैसे रहते हैं इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने कहा है कि जब भी मुख्यमंत्री आते हैं तब शहडोल वासियों को लगता है कि कुछ अच्छा होगा, लेकिन उनके जाने के बाद सब पहले जैसा चलने लग जाता है। इस धारणा को समाप्त किया जाए।
