कलेक्टर ने स्वीकृत की 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मरीज को उपचार के लिए राहत


Junaid khan - शहडोल। 03 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जरूरतमंद मरीज को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। कलेक्टर द्वारा बलपुरवा शहडोल वार्ड क्रमांक 07 ब्यौहारी निवासी श्री रामकरण गुप्ता को इलाज हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गुप्ता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिनके उपचार में आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए यह सहायता प्रदान की गई। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रकरण का निराकरण करते हुए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उपचार के अभाव में परेशान न हो। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Previous Post Next Post