कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid khan - शहडोल। 03 फरवरी 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में ग्राम खोल्हाड़ निवासी शकुंतला रजक ने संबल कार्ड का लाभ दिलाने, ग्राम बेलिया निवासी सोनू बैगा ने जमीन का नक्शा तरमीम व सीमाकंन कराने, वार्ड नम्बर 17 बंगवार धनपुरी निवासी पारो सोनवानी ने घर बनाने हेतु अनमुति प्रदान करने, बाणगंगा कालोनी निवासी यज्ञ नारायण सिंह ने बंद नाली एवं बंद रोड़ को बहाल कराने, ग्राम हरदी निवासी मो. अली ने सोयाबीन फसल का मुआवजा दिलाने, शहडोल निवासी उर्मिला विश्वकर्मा ने पीएम आवास योजना एवं आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम कोटमा निवासी रामकली प्रजापति ने राशन कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
