बुनियादी सुविधाओं को लेकर केशवाही में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विधायक फुंदेलाल मार्को रहे मौजूद
जनहित की मांगों पर प्रशासन नहीं जागा तो होगा उग्र आंदोलन-अजय अवस्थी
Junaid khan - शहडोल। केशवाही क्षेत्र में उप-तहसील, फुल थाना एवं 50 सीटर अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर आज केशवाही में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस जनहितकारी आंदोलन के संयोजक श्री माधव प्रजापति अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल) रहे। धरना स्थल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने कहा कि केशवाही सहित आसपास के क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनता की इन न्यायसंगत मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अनुज मिश्रा, श्री राजीव शर्मा,जनपद अध्यक्ष बुढ़ार श्रीमती उमा धुर्वे,एवं आईटी सेल एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री प्रितेश द्विवेदी उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष केशवाही, मोहम्मद रेहान, अनिरुद्ध सिंह, राजमणि तिवारी, ओंकार सिंह, नर्मदा सिंह एवं विमल कोर्चे की सक्रिय सहभागिता रही।


