नया बस स्टैंड के पास जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही 10 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का मशरूका जब्त

नया बस स्टैंड के पास जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही 10 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख का मशरूका जब्त


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैण्ड के पास घी बाड़ा,शहडोल में महुआ पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति मोबाईल टार्च के प्रकाश में रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँची, जहाँ महुआ पेड़ के नीचे टार्च के प्रकाश में सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए व्यक्ति दिखाई दिए। कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड की गई, जिसमें कुल 10 जुआड़ी मौके पर जुआ खेलते पाए गए। रेड के दौरान जुआड़ियों के कब्जे से एवं फड़ से 2720/- रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 07 नग मोबाईल फोन तथा निम्न दोपहिया वाहन जप्त किए गए-1. टी.व्ही.एस. स्कूटी क्रमांक MP18SA3892,,2. बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस। 3. टी.व्ही.एस. मोटर सायकल क्रमांक MP18SA8131,,4. टी.व्ही.एस. स्कूटी क्रमांक MP18SA5261,,5. बुलेट मोटर सायकल क्रमांक MP18MQ5416,,6. हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP18ZF1358,,7. टी.व्ही.एस. स्टार सिटी प्लस मोटर सायकल क्रमांक MP18ZA8297,,उक्त कार्यवाही के दौरान जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,00,000/- (छः लाख रुपये) है। समस्त मशरूका को साक्षियों के समक्ष आरोपियों के संयुक्त कब्जे से विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। उक्त आरोपियों का कृत्य सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पाए जाने से धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत अपराध घटित होना प्रमाणित पाया गया। आरोपीगण 1. प्रिंस गुप्ता 2. रवि गुप्ता 3. आनंद पाण्डेय 4. सौरभ विश्वकर्मा 5. कैलाश सिंह गोंड 6. धर्मेन्द्र यादव 7. कामता यादव 8. संजय कछवाहा 9. मुक्कु उर्फ मुकेश सिंधी 10. जय सिंह तोमर उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में, उप निरीक्षक राकेश सिंह बागरी, सउनि रजनीश तिवारी, सउनि सुरेश कुमार, प्र. आर शिवकरण यादव, विजय सिंह, पंचम सिंह, आरक्षक रौनक पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post