राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान 


Junaid khan - शहडोल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत शहडोल पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगवाए गए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने एवं पैदल यात्रियों के प्रति सावधानी बरतने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के बारे में समझाइश दी गई। शहडोल पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Previous Post Next Post