झापर नदी से रेत चोरी कर ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Junaid khan - शहडोल। थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध रेत से लदे एक सोनालिका ट्रैक्टर को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिंकू उर्फ अखिलेश कुमार कुशवाहा (निवासी न्यू बरौधा) द्वारा झापर नदी से अवैध रूप से रेत चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कराया गया है, जिसे चालक अर्जुन कोल बिक्री हेतु न्यू बरौंधा शिव मंदिर की ओर ले जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ब्यौहारी पुलिस द्वारा न्यू बरौंधा शिव मंदिर के पास घेराबंदी की। मौके पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। बरामदगी: ट्रैक्टर की ट्रॉली में अवैध रेत लोड थी, साथ ही रेत के ऊपर दो फावड़ा और दो तगाड़ी मिली। जप्त मशरूकाः पुराना सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली (इंजन नं. 3100FLU14K1121073F18), अवैध रेत एवं उपकरण। कुल अनुमानित कीमतः लगभग 4,05,000/- रुपये। गिरफ्तार आरोपीः- वाहन चालक अर्जुन कोल पिता छोटानी कोल (25 वर्ष), निवासी भमरहा प्रथम, थाना ब्यौहारी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अखिलेश कुशवाहा के साथ मिलकर झापर नदी से रेत चोरी कर लाया था। फरार आरोपीः अखिलेश कुमार कुशवाहा निवासी न्यू बरौंधा (पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा) जिसकी पता तलाश जारी है। उक्त विवेचना के दौरान ब्यौहारी पुलिस द्वारा दस्तावेजों की मांग की गई, किंतु चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज या ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में धारा BNS, खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवी थाना प्रभारी ब्यौहारी उ.पु.अ. ब्यौहारी के नेतृत्व में सउनि. कामता प्रसाद पियासी, आरक्षक गंगा प्रसाद गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
