अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

.

Junaid khan - शहडोल। दिनांक 29/01/2026 की दरमियानी रात थाना पुलिस ने ग्राम घुनघुटा के नाग बांधा नाला में दबिश देकर अवैध रेत चोरी में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण- दिनांक 29/01/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुनघुटा स्थित नाग बांधा नाला में कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ नाग बांधा नाला पर घेराबंदी की। मौके पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े मिले, जिनका विवरण निम्नानुसार है:बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर: फुल ट्रॉली अवैध रेत से लदी हुई। ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 ZC 6811 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 ZE 1060 खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली (उत्खनन हेतु तैनात)। पकड़े गए आरोपी-1.अमोल सिंह पिता रामसिंह उम्र (42 वर्ष), निवासी खम्हरिया (बिना नंबर ट्रैक्टर का चालक)। 2.हरिकृष्ण पनिका दशरथ पनिका उम्र (32 वर्ष), निवासी बहरासी, छत्तीसगढ़ (ट्रैक्टर क्रमांक MP 65 ZC 6811 का चालक)। 3.हरप्रसाद यादव पिता रामभजन यादव उम्र (30 वर्ष), निवासी खम्हरिया (ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 ZE 1060 का चालक) उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपियों से रेत उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, जो उनके पास उपलब्ध नहीं थे। चालकों ने स्वीकार किया कि वे ट्रैक्टर मालिकों के कहने पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत कुल कीमती 1000000/- रुपये को समक्ष गवाहान के जब्त कर सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया है। आरोपियों एवं ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं खान और खनिज अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरी. जियाउल हक थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, सउनि अशोक कुमार गुप्ता, आर. संदीप सिंह, आर. अहमद रजा, प्र.आर. चालक मुमताज कुरैशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Previous Post Next Post