बर्तन दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद
Junaid khan - शहडोल। बुढार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बर्तन दुकान में हुई चोरी की वारदात का 5 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 24.01.2026 को फरियादी आमिर अहमद निवासी वार्ड नं. 11, लखेरन टोला, बुढार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 'सब्बीर अहमद बर्तन दुकान' (पुराना सिनेमा रोड) का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने करीब 80,000/- रुपये मूल्य के बर्तन चोरी कर लिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बुढार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान बुढार पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेह के घेरे में आए गोपाल बैगा उर्फ गोपाल भारिया (उम्र 61 वर्ष) निवासी अंतरिया टोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल मशरूका बरामद किया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आरोपी गोपाल बैगा उर्फ गोपाल भारिया उम्र 61 साल निवासी वार्ड नं. 06 अतरिया टोला बुढार थाना बुढार जिला शहडोल को दिनांक 29.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, सउनि. राजा भैया, सउनि. नवीन, मप्रआर. सरिता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
