विकसित भारत का जनकल्याणकारी बजट किसान, युवा,महिला और सभी वर्ग को समर्पित बजट-संतोष लोहानी

विकसित भारत का जनकल्याणकारी बजट किसान, युवा,महिला और सभी वर्ग को समर्पित बजट-संतोष लोहानी


Junaid khan - शहडोल। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 देश के मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिला और गरीब कल्याण को समर्पित एक दूरदर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट है। इस बजट में ₹12 लाख तक की आय को कर-मुक्त कर मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, जिससे आम परिवारों की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी और उपभोग क्षमता में इज़ाफ़ा होगा। कृषि क्षेत्र के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन तथा ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। MSME, स्टार्टअप और स्थानीय उद्योगों के लिए आसान ऋण, गारंटी कवर में वृद्धि और नए अवसरों से रोज़गार सृजन को बल मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंडिया पर किए गए प्रावधान नए भारत की नींव को और मजबूत करेंगे। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी ने नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश की जरूरतों को समझते हुए विकास और कल्याण का संतुलित बजट प्रस्तुत किया है।

Previous Post Next Post