1500 उपभोक्ताओं के खाते सीज,100 से अधिक ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद,समाधान योजना का अंतिम मौका
Junaid khan - शहडोल। जिले में बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई से बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू समाधान योजना 2025-26 का दूसरा चरण अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद हजारों उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने अब कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। क्या है समाधान योजना 2025-26? बिजली बिलों का भुगतान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। (1) घरेलू / पंप श्रेणी के उपभोक्ता: एकमुश्त भुगतान पर अधिभार (सरचार्ज) में 90% तक छूट 06 समान किस्तों में भुगतान करने पर 60% छूट (2) व्यावसायिक / औद्योगिक उपभोक्ता: एकमुश्त भुगतान पर 70% छूट 06 किस्तों में भुगतान पर 50% छूट उपभोक्ता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.mpez.co.in� पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी वितरण केंद्र से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कड़ी कार्रवाई: खाते सीज, संपत्ति कुर्की और ट्रांसफार्मर बंद बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई उपभोक्ता वर्षों से बिजली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन जानबूझकर बिलों का भुगतान नहीं कर रहे। कई बार नोटिस और व्यक्तिगत संपर्क के बाद भी भुगतान न होने पर अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
1500 से अधिक उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज बकायादारों की चल-अचल संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू ग्रामीण क्षेत्रों में जिन ट्रांसफार्मरों पर 90% से 100% बकाया, उनकी बिजली आपूर्ति बंद अब तक 100 से अधिक ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बाधित कई उपभोक्ताओं की सर्विस लाइन काटी गई। ट्रांसफार्मर निकालकर कार्यालय में जमा बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि कटा हुआ कनेक्शन अवैध रूप से जोड़ने पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 के तहत बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।ग्रामीण अंचलों में बढ़ी परेशानी बिजली बंद होने से कई गांवों में अंधेरा छा गया है। जिन क्षेत्रों में बोरवेल पंप बिजली पर निर्भर हैं, वहां पीने के पानी का संकट भी गहराने लगा है। वितरण केंद्र शहडोल ग्रामीण अंतर्गत ग्राम भिम्मा डोंगरी में अवैध रूप से मोटर पंप चलाने पर 9 मोटर पंप जब्त किए गए। प्रमुख कार्रवाई के उदाहरण: Line TDC Amount – ₹4550 उपभोक्ता क्रमांक 1127014883/10532 – TDC उपभोक्ता क्रमांक 1108014946 – ₹21,707 TDC जगन्नाथ प्रसाद मिश्रा – ₹90,969 बकाया पर TDC कार्रवाई (टीडीसी – अस्थायी विद्युत विच्छेदन) विभाग की अपील बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिलों का भुगतान करें और बकाया न रखें। जिनके ऊपर बकाया है, उनके लिए समाधान योजना एक सुनहरा अवसर है। अंतिम तिथि से पहले योजना का लाभ लेकर भारी सरचार्ज से बचा जा सकता है। बिजली विभाग की इस व्यापक कार्रवाई से जिले भर में बकायादारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है, और बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब कार्यालय पहुंचकर बकाया राशि जमा कर रहे हैं।


