यातायात पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल परिवार को मिली नई जिंदगी

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक सही एक अन्य पुरुष और 2 महिलाओं को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के तहत पेट्रोलिंग कर रही यातायात टीम ने सूचना प्राप्त हुई कि पास ही के ग्राम धनगवाँ, थाना जैतहरी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन क्रमांक DL 10 CK 3046 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। वाहन में सवार परिवार छत्तीसगढ़ से इलाज कराकर वापस गाडासराई, जिला डिंडोरी की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन पूरी तरह उलट गया और उसमें सवार 4 सदस्य अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। एएसआई ब्रिजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रिजवान एवं आरक्षक मनीष सिंह ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए। वाहन में फंसे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार जारी है। यातायात पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। यातायात पुलिस विभाग।

Previous Post Next Post