झूठे विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अमलाई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया आरोपी


Junaid khan - शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में शादी का झूठा वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना अमलाई पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि लगभग 5-6 माह पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी लव केवट से हुई थी। बातचीत और मेल-जोल बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर 20 अगस्त 2025 को पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने चार माह की गर्भावस्था की जानकारी आरोपी को दी और शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उससे संपर्क तोड़ लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अमलाई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 23 फरवरी 2026 को आरोपी लव केवट पिता प्रेमलाल केवट (उर्फ मुन्ना केवट), उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, हाथीडोल, सरईकांपा, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला अपराधों पर सख्त रुख थाना अमलाई प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेय के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्याम सिंह साटे, प्रधान आरक्षक गणेश पाण्डेय, आरक्षक तीर्थ सिंह, आरक्षक दयाशंकर एवं महिला आरक्षक अमीना मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Previous Post Next Post