दिनदहाड़े लूट और मारपीट का पर्दाफाश

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी रवि सेन गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। ब्यौहारी थाना ब्यौहारी पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट और मारपीट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी रवि सेन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 जनवरी 2026 को फरियादी विकास गुप्ता (22 वर्ष), निवासी तिवरा, थाना पपौंध ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08 जनवरी 2026 की शाम करीब 04 से 05 बजे के बीच जैन चक्की भोगिया तिराहा से पुरानी गैस एजेंसी भोगिया रोड जाते समय कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी से 12 हजार रुपये नकद तथा एड्रॉइट इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी आनंद यादव, मानस यादव, अमीन खान एवं गुलाब केवट को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं फरार चल रहे आरोपी रवि सेन को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शेष फरार आरोपी अश्वनी पाण्डेय की तलाश जारी है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश रैदास, आरक्षक पंकज, आरक्षक गंगासागर गुप्ता एवं आरक्षक विवेक सूर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस कर सकें।

Previous Post Next Post