06 दुकानों से ₹2200 का जुर्माना 05 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त
Junaid khan - शहडोल। 18 फरवरी 2026 नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के विरुद्ध नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए जयस्तंभ चौक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 06 दुकानों से कुल 05 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई तथा संबंधित दुकानदारों से ₹2200 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी के निर्देशन में की गई। निरीक्षण दल में स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल महोबिया, सफाई दरोगा एवं स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों एवं व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करने की अपील की गई है।
Tags
SHAHDOL

