नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में अपचारी बालक गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। जिला शहडोल के महिला थाना में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रकरण में पीड़िता द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर विधिविरूध्द बालक के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 27.02.2026 को जब पीड़िता परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान विधिविरूध्द बालक द्वारा द्वारा उसे जबरन जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा परिजनों को सूचित किया गया, जिसके पश्चात महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अपचारी बालक को दिनांक 28.02.2026 को अभिरक्षा में लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय किशोर न्यायालय, शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही निरीक्षक थाना प्रभारी अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. प्रमोद कुमार, प्र आर नंदकुमार सिंह, आरक्षक उदय सिंह आरक्षक अर्जुन, आरक्षक प्रहलाद, म.आर खुशबू लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
