विद्यार्थी,जीवन को सफल बनाने समय का करें सदुपयोग- उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग

समय के सदुपयोग से बदलती है तकदीर और तस्वीर उपायुक्त जनजातीय ने छात्राओं से किया संवाद 


Junaid khan - शहडोल। 27 फरवरी 2026- संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव ने माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर जयसिंहनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्राओ से संवाद कर जीवन को बेहतर बनाने के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में समय का सदुपयोग करना आवश्यक है, यह समय उज्जवल भविष्य की नींव है, इसे मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई मन लगाकर करें, किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं। समय का महत्व जानना पहचानना है, और जीवन को सफल बनाने के लिए समय का बेहतर उपयोग करना है। श्री यादव ने कहा की समय महत्वपूर्ण और अमूल्य है, जो समय की कद्र करता है, समय उसे ऊंचाइयों का अवसर प्रदान करता है। समय के सदुपयोग से तकदीर और तस्वीर दोनों बदलती है। यह उम्र जीवन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। समय लौट कर नहीं आता, इसलिए उसके एक एक पल का सदुपयोग करना है। उन्होंने छात्राओ से संवाद करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से छात्रावास से बाहर न जाए और जब भी अपने घर जाए तो माता-पिता के साथ ही जाएं। संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जे.पी. यादव ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर का निरीक्षण कर मिली कमियो को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में निवासरत छात्राओ को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान करें एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक सोनू सिंह सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Previous Post Next Post