सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा


Junaid khan - शहडोल। 16 फरवरी 2026- सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर संतोषजनक एवं उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे, इसके लिए मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपा जाए। साथ ही जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्रीमती गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post